Breaking News

सात लाख अभ्यर्थी एनटीपीसी परीक्षा के दूसरे चरण के लिए चयनित

रेलवे ने सात लाख अभ्यर्थियों को एनटीपीसी परीक्षा के दूसरे चरण के लिए चयनित किया है। सीईएन (केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना) के अनुसार, उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग प्रत्येक स्तर के लिए अलग-अलग विकल्पों और उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर की गई है। इसलिए, दूसरे चरण के सीबीटी के लिए अधिसूचित समुदायवार रिक्तियों के प्रत्येक स्तर के उम्मीदवारों को 20 बार बुलाया गया है।जानकारी के मुताबिक, यदि कई उम्मीदवारों ने कट-ऑफ पर समान अंक प्राप्त किए हैं तो सभी को बुलाया गया है। दूसरे चरण में प्राप्त योग्यता के आधार पर सीबीटी उम्मीदवारों को तीसरे चरण की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें रिक्ति से आठ गुना अधिक अभ्यार्थियों को बुलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button