Breaking News

पुलिस ने किया चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

खुखुन्दू, देवरिया । खुखुन्दू थानाध्यक्ष नवीन चौधरी अपने हमराही सिपाहियों के साथ मुसैला मईल रोड पर बने बैरियर पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी एक काले व नीले रंग की बजाज प्लेटिना मोटर साईकिल रजि0 नम्बर UP 52 BF816 सवार एक युवक को रोक कर पूछताछ किया। युवक ने पुछताछ के दौरान पुलिस को अपना नाम व पता अभिषेक सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी परसिया चन्दौर, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया बताया ।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 25 जुलाई 2021 को मगहरा चौराहे पर महेन्द्र वर्मा की दुकान के सामने से चोरी करके गाडी का चेचिस नम्बर रगड़ दिया था और नम्बर प्लेट व हुलिया बदल कर वह बाइक चला रहा था । पुलिस टीम द्वारा बरामद मोटरसाइकिल के नम्बर की जांच से पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल का सही नम्बर UP 52BB6480 है। पुलिस टीम द्वारा उक्त बरामदगी को कब्जे में लेते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से मोटर साईकिल चोरी के सम्बन्ध मे थाना खुखुन्दू पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2021 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
नवीन कुमार चौधरी थानाध्यक्ष थाना खुखुन्दू, उ0नि0 अंजनी कुमार यादव, का0 शत्रुधन चौहान , का0 सूरज मौर्या थाना खुखुन्दू शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button