दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
दुद्धी, सोनभद्र- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता से दो पशु तस्करों द्वारा दो पिकअप में ले जाये जा रहे 9 पशुओं को बरामद कर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ दुद्धी रामाशीष यादव ने बताया कि प्रयागराज से झारखंड जा रही दो पिकअप पर लदे 9 पशुओं को रजखड़ तिराहे पर गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे एसआई विमलेश व संदीप रॉय ने अपनी टीम के साथ पकड़कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
मनोज चौधरी पुत्र शिवकुमार चौधरी निवासी हलमंता, बंशीधरनगर गढ़वा, राहुल पुत्र पप्पु केशरवानी निवासी प्रयागराज दोनों अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर कागजात मांगी कोई भी कागजात नही होने मिलने पर कड़ी कार्यवाही किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध 15/16, 3/5/8 गोवद्ध, 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 419, 420, 67,68,71 आईपीसी के तहत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया।पुलिस ने फरार दो अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। उधर बरामद पशुओँ को नगर पंचायत जल निगम परिसर में अधिशासी अधिकारी भारत सिंह को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने सभी पशुओं को मेडिकल भी डॉ प्रदीप सिंह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी दुद्धी द्वारा कराया है।



