Breaking News

पति ने लगाया पत्नी पर अपनी हत्या कराने की साजिश का आरोप

भटनी, देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के अवैध संबंध से क्षुब्ध पति ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पति का आरोप है कि अवैध संबंध को लेकर पत्नी उसकी हत्या की साजिश रच रही है और उसकी संपत्ति भी हड़पना चाहती है। पिछले दिनों उसकी पत्नी ने उसका कान भी काट लिया था।

भटनी थाना क्षेत्र के पयासी मिश्र गांव निवासी चंद्र किशोर मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी पर अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। चंद्र किशोर ने इस मामले में भटनी थाना में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को दिये तहरीर में चंद्र किशोर ने बताया कि 3 जनवरी को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसका कान भी काटा था। पीड़ित पति ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर बिहार के बदमाशों से संबंध होने की बात भी बताई है। उसका कहना है कि माता-पिता की अकेली संतान होने के नाते उसकी पत्नी हत्या कर संपत्ति हड़पना चाहती है। तहरीर में उसने कुछ लोगों का नाम भी बताया है। उसकी पत्नी गांव में ही ग्राम सहायिका के पद पर तैनात है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोपाल पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button