
मोदी की लोकप्रियता से बैचैन है कांग्रेस- पवन मिश्र
पंजाब सरकार ने किया निंदनीय कार्य- गिरीश तिवारी.देश की जनता कांग्रेस को माफ नही करेगी-अम्बिकेश
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देवरिया के द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने और नकली किसान रूपी बिचौलियों के घिनौने कृत्य से आक्रोशित होकर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा जिले में कई जगह बैठक कर और पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देवरिया ने जिला पंचायत परिसर देवरिया में बैठक कर निन्दा प्रस्ताव पारित किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि पंजाब सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत प्रधानमंत्री के काफिले को रोककर उनकी जान को खतरे में डालने का नाकाम प्रयास किया है, पंजाब सरकार ने अत्यंत निंदनीय कार्य किया है, जिसकी जितनी निंदा की जाये कम है।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से बैचेन हो गयी है, पंजाब में प्रधानमंत्री के साथ हुई घटना की जितनी निंदा की जाए कम है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा क्योंकि देश का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिये देश की जनता कांग्रेस को माफ नही करेगी।इस कृत्य के लिये कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिये। इसी क्रम में पंजाब के मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला जिला पंचायत गेट पर जलाकर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री भगवान यादव के नेतृत्व में रुद्रपुर विधानसभा के कोरवा में किसान भाईयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर अपना क्रोध व्यक्त किया। सलेमपुर विधान सभा के भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनय तिवारी ने भी अपने सलेमपुर के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ सलेमपुर में पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय भाजपा किसान मोर्चा देवरिया जिला अध्यक्ष, पवन कुमार मिश्र , भाजपा किसान मोर्चा देवरिया जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा देवरिया जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश शर्मा, रामपुर कारखाना विधान सभा के बरियारपुर मंडल के भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्र, बैतालपुर मण्डल अध्यक्ष विजेंद्र चौहान, भाजपा नेता सी पी सिंहभाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला मंत्री नसीम मंसूरी, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष एजाज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।



