Breaking News

पुलिस ने की चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

रामपुर कारखाना, देवरिया । थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना अपने हमराही सिपाहियों के साथ थानाक्षेत्र के इनरहा गाव के बाहर नहर पुलिया चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी एक सफेद रंग की मोटर साईकिल आपाची जिसका नं. DL11SU7815 है, पर सवार 02 युवकों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्तियों से नाम व पता पूछने पर अपना नाम व पता संदीप यादव पुत्र उदयभान यादव निवासी मुण्डेरा बलुअही थाना रामपुर कारखाना, एवं सुरेन्द्र यादव पुत्र श्याम मणि यादव निवासी डुमरेला थाना झगहा जनपद गोरखपुर बताया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा गाड़ियों को चोरी करके उनके पार्टस को काट कर अलग अलग करके बेच देते है ।अभियुक्त संदीप यादव उपरोक्त की निशानदेही पर उसके घर ग्राम मुण्डेरा बलुअही से 02 अदद चेचिस व पार्टस मोटर साईकिल नं0 UP53BH8499 तथा UP52AD6607 बरामद हुए । तथा बरामद मोटर साईकिल आपाची सफेद रंग रजि0 नम्बर DL11SU7815 को चेक किया तो सही रजि0 नं0 UP52AW6802 पाया गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त बरामदगी को कब्जे में लेते हुये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस प्रकार अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से मोटर साईकिल चोरी के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 829/2021 धारा 379 भादवि0 तथा थाना रामपुर कारखाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2022 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे
उ0नि0 मान सिंह थाना प्रभारी थाना रामपुर कारखाना, उ0नि0 मुन्नीलाल, हे0का0 नसीम अहमद, का0 संजय पटेल,
का0 मृत्युजंय कुमार, का0 सुरजीत यादव,
का0 जितेन्द्र कुमार,
का0 राहुल सिंह,
म0का0 प्रीति पाण्डेय शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button