
मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ बच्चों ने किया नव वर्षाभिनंदन
डायरेक्टर विजय प्रकाश ने लोक कल्याण की कामना किया
गोरखपुर । मोहद्दीपुर स्थित द वर्ल्ड इंस्टीट्यूट में शनिवार को नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया । संस्थान के डायरेक्टर विजय प्रकाश साहनी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । अध्यापक और छात्रों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी । इस दौरान शिक्षिका सागरिका साहनी की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया ।

रिमिक्स और लेजी गीत पर अंजली , बेबो , लक्ष्य , ओम, डिम्पल, गौरव, देव, नव्या, राजनंदनी, आतिश, दिव्यांश, अभिषेक और नैतिक की धमाकेदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया । वैभव साहनी , वैभव, देव व दिव्यांश साहनी ने नाटक गब्बर की प्रस्तुति कर वाहवाही बटोरी । अंजली कश्यप और नव्या ने दारू बदनाम कर दी.. पर प्रस्तुति करके शराब को अहितकारी बताते हुए लोगों को दारू से दूर रहने की नसीहत दिया । अमित, वैभव, देव, गौरव, राजनंदनी व अंजली ने पंचायत सभा शायरी का आयोजन किया । टैडी वियर पर अंजली, अंश व शिवांश का सामुहिक नृत्य सराहा गया ।
इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एडवोकेट विजय प्रकाश साहनी ने नव वर्ष 2022 का अभिनंदन करते हुए लोक कल्याण की कामना की और बच्चों को शुभाशीष दिया । संचालन वैभव साहनी व दिव्या कुमारी ने किया । इस अवसर पर संचालक विनय साहनी, अध्यापक विराट तिवारी, अंकित पाण्डेय, अरुण सिंह, राहुल पासवान, राजेश शर्मा, संतोष निषाद, सरिता साहनी, किरण साहनी, विंदू पाठक , कविता साहनी, इंदू देवी, नैना देवी, सीमा देवी, शेषदत्त पाण्डेय, मनीष गोंड, विवेक साहनी, अजय कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।



