
पत्रकार हितों से समझौता नहीं- पीपीए
कैम्पियरगंज, गोरखपुर।कैम्पियरगंज प्रेस क्लब एवं पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील ईकाइ के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक रविवार को चौमुखा बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर के सभागार में आयोजित कर पत्रकारिता एवं पत्रकारों के दायित्व एवं उनकी सुरक्षा पर चर्चा किया गया,बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन गोरखपुर के जिला महामंत्री जेपी कुशवाहा ने कहा कि पीपीए संगठन पत्रकारों की प्रत्येक समस्याओं को लेकर अनवरत संघर्ष करता आ रहा है। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार समाज में व्याप्त बुराईयों एवं अनैतिक कार्यों के विरुद्ध अपनी लेखनी या प्रस्तुति के माध्यम से उठाने का प्रयास करते हैं जिससे अवांछनीय तत्वों के निशाने पर बने हुए होते हैं इतना ही नहीं अवांछनीय तत्वों द्वारा निर्दोष पत्रकारों को कुत्सित जाल में फंसाकर उन्हें पीड़ा पहुंचाते हैं।
श्री कुशवाहा ने कहा कि संगठन मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार हितों के लिए पचास लाख रुपए की बीमा योजना , बीस लाख, सालाना का इलाज एवं तहसील स्तर पर उन्हें मान्यता प्रदान करने के लिए अतिशीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग करेगा। बैठक को प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए पत्रकार हितों पर विस्तृत चर्चा किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसील अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश का इकलौता ऐसा संगठन है जो गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए संघर्षरत रहीं है। आज सैकड़ों पत्रकारों को इस संगठन के माध्यम से न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाने का अवसर मिला है यही कारण है कि पत्रकारों का विश्वास पीपीए संगठन के साथ जुड़ रहा है ।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि सुरक्षा एवं उनके हितों से हम किसी भी कीमत पर समझौता नहीं कर सकते हैं क्योंकि आज चौथे स्तंभ के कलमकारों के अस्तित्व को चोट पहुंचाने का कार्य किया जाने लगा है। पत्रकार एवं ब्लाक प्रमुख अश्वनी जैसवाल ने कहा कि पत्रकारों पर हमले बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में संगठन के मुख्य संरक्षक डा. टी एन गुप्त संयोजक केडी सिंह , उपाध्यक्ष संजय चौधरी,बरिष्ठ पत्रकार बाबा राघवेन्द्र दास,शरद मद्धेशिया, मीडिया सचिव राजेश कुमार सोनी,पीएन सिंह, सुनील जैसवाल, सत्येन्द्र पाण्डेय,मनोज कुमार पासवान, कृपा शंकर चौबे,राममिलन, सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।



