Breaking News

शहीद जवान को सैनिक सम्मान के साथ दी गई विदाई

भटनी, देवरिया। भटनी क्षेत्र के सवरेजी निवासी एसएसबी जवान मुकेश प्रसाद को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। एसएसबी के 57 वी बटालियन सितारगंज में सीटी/कुक के पद पर कार्यरत मुकेश प्रसाद का 26 दिसंबर को हरियाणा के झज्जर में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह अपने नीजी कार से छुट्टी से लौट रहे थे तभी अचानक कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमे सवार दो अन्य साथी सीटी/जीडी नरेश कुमार, सीटी/वाँशरमैन सतीश बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हे गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा नरेश कुमार व सतीश की हालत समान्य है लेकिन मुकेश प्रसाद की मौत हो गयी।

उनकी मौत के बाद एसएसबी ने उनके शव को उनके गांव सवरेजी लाया जहाँ पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई की गयी। शहीद मुकेश प्रसाद के परिवार में पत्नी पूनम देवी बेटी अंशिका है। शहीद मुकेश प्रसाद के अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय विधायक कमलेश शुक्ला, पूर्व विधायक गजाला लारी, धर्मेंद्र सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस) सहित क्षेत्र के जनता मौजूद रहे। वही भटनी थानाध्यक्ष गोपाल पांडेय, खामपार थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा सहित पुलिस के जवान एवं एसएसबी के जवानों ने गार्ड ऑफ आँनर दिया।

Related Articles

Back to top button