National

देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 2293 नए मरीज और 71 मौतें

नई दिल्ली । तमाम सरकारी प्रयासों और लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है और मरीजों की संख्या अब तक 37 हजार पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2293 नए मामले सामने आए हैं, 71 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 37336 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 1218 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 37336 केसों में 26167 एक्टिव केस हैं, वहीं 9951 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 485 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 13870 हो गई है।

Related Articles

Back to top button