
2022 में फिरसे बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार- जयप्रकाश निषाद
रूद्रपुर, देवरिया। मिशन 2022 में भाजपा के समक्ष कोई चुनौती नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता बहुत खुश है।भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। उक्त बातें राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने सतासी राज इंटर कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के हर जिले में एक बाहुबली होता था आज भाजपा सरकार में एक उत्पाद है। पहले हर जिले में एक मिनी मुख्यमंत्री होता था आज हर जिले में एक मेडिकल कालेज है।

आज भाजपा की सरकार में गरीब के घर मे गैस कनेक्शन है।हर गरीब का अपना बैंक खाता है तो हर गरीब के पास अच्छे इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड है।गरीब का बच्चा अब अच्छे सरकारी विद्यालय में मुफ्त शिक्षा भी पा रहा है।भाजपा की इस प्रदेश सरकार में रुद्रपुर विधानसभा में जितने काम हुये है,उतने पहले सपा, बसपा की सरकार में नही हुये। भाजपा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना काम किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों को धोखा दिया है।सपा, बसपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश को केवल लूटने का काम किया था।
अमृत महोत्सव की तहत आज ये कार्यक्रम हुये आयोजित
47 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण,97 जोड़ो का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत शादी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों तथा पत्रकारों का किया गया सम्मान,453.68 लाख रुपये की लागत की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सतासी राज इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद तथा भाजपा पदाधिकारियों द्वारा भाजपा की योगी सरकार के कार्यकाल में रुद्रपुर विधानसभा में कराये गये विकास कार्यो की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।जिसे विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक वितरित किया जायेगा।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
रुद्रपुर विधानसभा प्रभारी महन्थ सिंह,ब्लाक प्रमुख उषा पासवान,प्रमुख प्रतिनिधि गौरीबाजार विश्वविजय निषाद,जिलामंत्री भाजपा महेश मणि, रामशंकर निषाद,संगम धर द्विवेदी,पवन कुमार मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय,रामसन्तोष शुक्ला, कमलेश सिंह,दिलीप जायसवाल,वैभव सिंह शोले, रिकंज विश्वकर्मा,रामसुधारे पासवान,देवेंद्र सिंह राजू,जितेंन्द्र गुप्ता,महन्थ रामदास जी,मृत्युंजय तिवारी,नागेंद्र शर्मा,अनिल पाण्डेय,धीरज तिवारी,कर्मवीर सिंह सोलंकी आदि रहे।



