
देवरिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि करने के बाद तीसरे दिन जन विश्वास यात्रा शुरू हुयी।यहा सांसद जगदम्बिका पाल,सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी,सांसद हरीश द्विवेदी,राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आदि ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि किया तत्पश्चात संस्कृत महाविद्यालय के 11 विद्वानों के मंत्रोचार के बाद जन विश्वास यात्रा शुरू हुयी।

पुलिस अधीक्षक ऑफिस चौराहा,बस स्टेशन,कचहरी,सुभाष चौक,कोआपरेटिव चौराहा जहा रथ से उतर कर पैदल सभी नेता रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पहुचे।जहा सभी नेताओं ने भारत माता की जय,वंदेमातरम के साथ पुष्पांजलि पर नमन किया।यहा से पुनः यात्रा एसएसबीएल ,ओवर ब्रिज होते हुये पुरवा चौराहा पहुची।
पुरवा चौराहा से यात्रा में शामिल हुये कद्दावर मंत्री बृजेश पाठक
पुरवा चौराहा पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ तत्पश्चात यात्रा अवरा चौरी,बैतालपुर,गौरीबाजार, खरोह होते हुये चौरी चौरा को प्रस्थान कर गयी।चौरी चौरा का भ्रमण करने के बाद यात्रा पुनः देवरिया जनपद के रुद्रपुर विधानसभा के बोहबार से देवरिया जनपद में प्रवेश की,यहा से खोरमा,रामलक्षन,खजुआ चौराहा,पचलड़ी,करहकोल होते हुये गोरखपुर जनपद को प्रस्थान कर गयी। गौरीबाजार में हुआ स्वागत सभा मंत्रियों, सांसदों और विधायक ने किया सम्बोधित ।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जो काम आज हो रहे है,वो काम पहले कभी क्यों नही हुये गांव,गरीब,महिला,नौजवान,किसान सभी के लिये भाजपा की सरकार काम कर रही है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के विधि न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री बृजेश पाठक ने जन विश्वास यात्रा के दौरान गौरीबाजार में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये कही।उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार के किये कामो का जनता के मन मे इतना विश्वास हो चुका है कि उत्तर प्रदेश से सपा, बसपा का सफाया तय है।जन विश्वास यात्रा में भारी संख्या में उमड़ती लोगो की भीड़ यह साफ कह रही है कि बुआ-बबुआ अबकी बार साफ।
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि मोदी योगी की दमदार जोड़ी ने जो काम उत्तर प्रदेश में किया है,वो विपक्ष के लिये असम्भव था।आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है,काशी कॉरिडोर बन गया।मेडिकल कालेजों का जाल बन रहा है।डबल इंजन की सरकार गरीबो को डबल राशन मुफ्त दे रही है।इतने जनहित के काम अब तक किसी अन्य दलों की सरकार में नही हुआ। सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में विकास का नया इतिहास लिखा जा रहा है।विपक्ष के सारे नामुमकिन और असंभव काम को भाजपा सरकार मुमकिन और सम्भव बना रही है। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि एक समय था कि प्रदेश को गुंडे-माफिया चलाते थे,आज योगी सरकार में गुंडे प्रदेश छोड़ चुके है या जेल में है।माफियाओं द्वारा अर्जित काली संपत्ति पर योगी का बुलडोजर चल रहा है।
राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जन विश्वास यात्रा के स्वागत और सभा मे लोगो के मिल रहे आशीर्वाद से यह तय हो चुका है कि 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। सांसद हरीश द्विवेदी,विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,विधायक सुरेश तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगो का आभार जताया और 2022 में पुनः एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
जगह-जगह यात्रा के स्वागत के दौरान ये रहे उपस्थित
अलका सिंह,प्रमोद शाही,श्रीनिवास मणि,गंगा कुशवाहा,अभिषेक राय, अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा,संजय पाण्डेय,दुर्गेश पाण्डेय,गोविन्द चौरसिया,शैलेन्द्र सिंह आजाद, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, माया सिंह,गोविन्द चौरसिया,संजय राव,डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, गिरिजेश मणि, जितेंन्द्र सिंह,राजेश निषाद,डा. अभय मणि त्रिपाठी, सज्जन मणि त्रिपाठी, विनय जायसवाल,बृजेश गुप्ता,सत्यप्रकाश सिंह पंकज,संजय तिवारी,विजय सैनी,दिग्विजय यादव,कृष्णानाथ राय,महेंद्र राय,अजय उपाध्याय, अजय कुमार पाण्डेय, अनिल गुप्ता,धर्मेन्द्र सिंह,सुंदर मणि, करुणेश मिश्रा, शैलेश निषाद,वीरेंद्र सिंह,अतुल पासवान,तेज बहादुर पाल,शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार,सतेंद्र मणि त्रिपाठी,नसीम मंसूरी,अजित मिश्रा, अभय नाथ तिवारी,विजय पंडित,अमित मिश्रा समेत हजारों की संख्या में लोग रहे।
यात्रा में प्रमुख रूप से रहे शामिल
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, मीडिया पैनलिस्ट एसएन सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय,संजय सिंह एडवोकेट,राजेश मिश्र, सतेन्द्र मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय,पवन कुमार मिश्रा, राजन सोनकर,राजू गोंड़,अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी।



