
जन विश्वास यात्रा के माध्यम से भाजपा ने दिखायी ताकत
देवरिया :भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकली गयी जन विश्वास यात्रा आज अंतिम तीसरे दिन भी पूरे जोर शोर से निकली।यह यात्रा देवरिया के 6 विधानसभा क्षेत्रों में घुमी।यह यात्रा पूरे जनपद में जिन-जिन स्थानों पर गयी,वहा यात्रा पहुचने के पहले ही भारी संख्या में लोगो का हुजूम यात्रा के स्वागत को इकठ्ठा हो जाता था।आज तीसरे दिन भी यात्रा के स्वागत में लोगो की भारी संख्या हर स्वागत के स्थानों पर रही। जन विश्वास यात्रा में उमड़ी लोगो को भीड़ को देखकर यात्रा लेकर चलने वाले नेता प्रसन्न दिखे और साफ कर दिया कि पुनः 2022 में भाजपा की सरकार 300 से अधिक सीटों के साथ बनेगी।
शंखनाद, मंत्रोचार के साथ जगह-जगह हुआ स्वागत
जन विश्वास यात्रा का तीसरे दिन भी जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ।पीडब्लूडी डाक बंगले से शुरू हुयी यात्रा का कचहरी चौराहे पर अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान अरुण उपाध्याय,अखिलेश मिश्रा, संदीप पाल,नवनीत मालवीय, राजेश मिश्रा,नितेश पाण्डेय आदि रहे। जिला पंचायत गेट पर सदर विधायक डॉ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने 400 मोटर साइकिल जुलूस के साथ यात्रा का स्वागत किया।यह मोटर साइकिल जुलूस गौरीबाजार तक रथ के आगे-आगे गया।

सुभाष चौक पर संजय पाण्डेय,अमित मोदनवाल,दिनेश गुप्ता,अजय वर्मा,अश्वनी मणि बजरंगी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। एसएसबीएल इंटर कालेज के गेट पर नपाध्यक्ष अलका सिंह,संजय पाण्डेय,अभय नाथ त्रिपाठी,ग़ोविन्द चौरसिया,धर्मेन्द्र सिंह,अतुल पासवान,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, बाबिट थापा, अजित मिश्रा आदि ने स्वागत किया। पुरवा चौराहे पर भूपेन्द्र सिंह, राधेश्याम शुक्ला,ओमप्रकाश मौर्या, शैलेन्द्र सिंह आजाद,जितेंन्द्र सिंह,जीवन लाल बरनवाल,राजेश मद्देशिया (मोछू),अखिलेश जायसवाल आदि के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।
अवरा चौरी में संजय राव,डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, गिरिजेश मणि, दिनेश राव आदि के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा का भारी संख्या में लोगो ने स्वागत किया। बैतालपुर संस्कृत पाठशाला के सामने विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,मण्डल अध्यक्ष जितेंन्द्र सिंह के नेतृत्व में शंखनाद और पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।इस दौरान जितेंन्द्र सिंह, राजेश निषाद,अमित सिंह,सुंदर मणि, नीलरतन जायसवाल,विकास मणि, करुणेश मिश्रा, राजू नाथ तिवारी समेत हजारों लोग रहे। बैतालपुर ब्लाक के सामने डा. अभय मणि त्रिपाठी और बैतालपुर बाजार के अंत मे सज्जन मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा का स्वागत हुआ।
गौरीबाजार में जन विश्वास यात्रा के पहुचने पर मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता,सत्यप्रकाश सिंह पंकज,प्रमोद शाही,अंकुर राय,रामदास मिश्रा,दिनेश पाण्डेय,विजय सैनी,अम्बिकेश पाण्डेय,महेंद्र राय,विनय जायसवाल,आशुतोष राय,कर्मवीर सिंह सोलंकी आदि समेत सैकड़ो की संख्या में लोगो ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया। खरोह पहुचने पर यात्रा का विधायक सुरेश तिवारी,संजय तिवारी,कामेश्वर पाण्डेय,राजन सिंह,केपी सिंह,विपुल दूबे समेत हजारों लोगों ने स्वागत किया। रुद्रपुर के बोहबार में राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद,जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,महेश मणि, कमलेश सिंह,उदयभान सिंह,रामसन्तोष शुक्ला आदि ने स्वागत किया। रामलक्षन ने विश्वविजय निषाद,शिरोमणि तिवारी,रतन पाल सिंह,वैभव सिंह,सुनील निषाद आदि ने तथा छपौली में देवेंद्र सिंह,कन्हैया गुप्ता,जितेंन्द्र गुप्ता,सूरजभान सिंह आदि ने स्वागत किया।
रुद्रपुर खजुआ चौराहे पर दिलीप जायसवाल,छठठे लाल निगम,अरविन्द शुक्ला, मोहन उपाध्याय, मदन उपाध्याय आदि ने स्वागत किया। पचलडी में ब्लाक प्रमुख उषा पासवान,रतन शुक्ला, हरिश्चन्द्र सिंह,विशाल द्विवेदी,अनिरुद्ध चौधरी,धर्मेन्द्र साहनी आदि ने स्वागत किया और करहकोल में अखंड सिंह,राजकुमार पटेल,राजेन्द्र यादव,नौनाथ मिश्रा, सुभाष सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ।इसके बाद यात्रा गोरखपुर जनपद के लिये प्रस्थान कर गयी।



