
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपाइयों ने दिया श्रद्धांजलि
देवरिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मुंशी गोरखनाथ टोला में उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर मनायी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि माँ भारती का परम वैभव लौटाने को जीवन का ध्येय बनाकर अटल जी ने अपने अडिग सिद्धांतों व अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा से देश में अंत्योदय व सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नयी दिशा दी।ऐसे अद्वितीय राष्ट्रभक्त अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें समस्त कार्यकर्ताओ की तरफ से नमन करती हूँ।अटल जी की सोच दूरदर्शी थी।वे एक प्रखर वक्ता थे तो कुशल संगठनकर्ता भी थे।भारत को समृद्ध बनाने के संकल्प के लिए अनेकों कष्ट भी अटल जी सहे पर अपने कर्तव्य से कभी विमुख नहीं हुए। देश की प्रगति और संस्कृति की अभिवृद्धि के लिए वे सदा यत्नशील रहे।
नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में अटलजी ने कई दूरदर्शी निर्णय लेकर एक मजबूत भारत की नींव रखी और साथ ही देश में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ करके दिखाया।आज मोदी सरकार हर वर्ष अटलजी के योगदानों का स्मरण कर बड़ी उत्साह से ‘सुशासन दिवस’ मनाती है।मैं सभी को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देता हूँ । मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणास्त्रोत है।उनके सपने को पूरा करने के लिये हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता प्राण प्रण से काम कर रहे है। इस दौरान दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, गोविन्द चौरसिया,माया सिंह,मन्ना सिंह,अजित मिश्रा, अजित सिंह,बाबिट थापा,आशीष गुप्ता,बिट्टू मद्धेशिया, अभिलाष सिंह,वीरेंद्र सिंह,नित्यानंद पाण्डेय आदि रहे।



