
सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
पीपीगंज, गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नं0 9 के सभासद गणेश मद्धेशिया के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म जयंती के अवसर पर कन्या जूनियर हाई स्कूल वार्ड नंबर 9 पीपीगंज बूथ पर सुशासन दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबा अग्रहरि, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष श्रीकेश मणि त्रिपाठी, अनुराग वर्मा व माननीय सभासद गण क्रमशः हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष शासन से नामित सभासद कमलेश वर्मा, रामानंद दाढ़ी वाले (एडवोकेट), अरविंद अग्रहरी, दिनेश यादव(पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ),शनी जायसवाल, मोहम्मद अताउल्लाह, मोहम्मद जावेद, बूथ अध्यक्ष गोपाल पाल महामंत्री दिनेश भारती महामंत्री संगठन सत्यम शर्मा वार्ड अध्यक्ष भोलू भारती धीरज सहित प्रमुख पदाधिकारियों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।



