
जन विश्वास यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
सलेमपुर, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गयी जन विश्वास यात्रा आज दूसरे दिन बरहज से पैना, बरठा, उसरहा, बछउर और सोहनाग होते हुये सलेमपुर सेंट पाल स्कूल के मैदान में बड़ी सभा के रूप में तब्दील हो गयी।इसके पहले उन स्थानों पर जन विश्वास यात्रा का फूल मालाओं और गाजे – बाजे ,ढोल नगाड़ों के साथ जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ ।

सपा-बसपा ने प्रदेश को लूटा,भाजपा ने लायी खुशहाली-केशव
जन विश्वास यात्रा के दौरान आयोजित सभा को वर्चुअल(फ़ोन के माध्यम) सम्बोधन करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश विकास का नया इतिहास लिख रहा है।भाजपा सरकार में गांव,गरीब,किसान,नौजवान सभी के हित के काम हो रहे है।भाजपा सरकार में कोरोना काल में सभी जरूरतमंदों के घर फ्री में राशन दिया गया।जरूरतमंद लोगो तक सरकार हर आवश्यकता की पूर्ति के लिये पहुची तो भाजपा के कार्यकर्ता भी हर व्यक्ति तक पहुच कोरोना काल मे सबकी मदद किये। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा को अगले चुनाव में भरपूर सहयोग देकर फिर से सत्ता में लाइये। भाजपा सरकार ही देश और प्रदेश का विकास कर रही है।
विपक्ष पर उपमुख्यमंत्री ने साधा निशाना
सेंट पाल स्कूल के मैदान में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान आयोजित सभा को फ़ोन से सम्बोधित करते हुये उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सपा-बसपा को निशाने पर लेते हुये कहा कि सपा-बसपा की सरकार में केवल लूट और भ्रष्टाचार था।इसलिये मेरा कहना है 100 में 60 हमारा है,बाकी में बटवारा है और उस बटवारे में भी हमारा है। यात्रा प्रभारी,सांसद हरीश द्विवेदी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ताओ की बदौलत 2022 में फिर सरकार बनेगी।भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जनहित में जो काम किए हैं, उतने काम कोई और सरकार कभी नही कर पाई है।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि योजनाओं को साकार करने का कार्य मोदी ने किया है।दोनों डबल इंजन की सरकारों ने गांव के गरीब कुचलो के उत्थान करने का कार्य किया है। सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने किसान भाइयों का कर्जा माफ किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना महामारी में टीकाकरण कराया। उत्तर प्रदेश के अन्दर 40 मेडिकल कालेज का निर्माण कराया। देवरिया सांसद डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो विचारों पर राजनीति करती है जिसके कथनी और करनी में अन्तर नही है।भाजपा सरकार को देश और प्रदेश की जनता ने पूर्ण बहुमत से फिर सरकार बनाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने एवं संचालन जिला प्रभारी सुनील गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
सभा को इन्होंने किया सम्बोधित
प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद,राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर,राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद,विधायक काली प्रसाद,विधायक कमलेश शुक्ल,विधायक डॉ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,विधायक संजय कुमार यादव,विधायक धनञ्जय कन्नौजिया,ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया।
सभा मे ये रहे मौजूद
सभा मे प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, मीडिया पैनलिस्ट एस.एन. सिंह,बजरंगी सिंह बज्जू,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्डेय बच्चा,हरिचरन कुशवाहा,संजय सिंह,राजेश मिश्रा,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अभिषेक जायसवाल,सतेंद्र मणि त्रिपाठी,अम्बिकेश पांडेय,अजय दुबे वत्स,निर्मला द्विवेदी,भानु प्रताप सिंह,जितेंन्द्र प्रताप राव,गंगा कुशवाहा,श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अजय कुमार दूबे, निर्मला गौतम,तेज बहादुर पाल,राहुल कुमार,शुभम मणि त्रिपाठी, रामदास मिश्रा,अश्वनी सिंह,त्रिगुणायक विश्वकर्मा,राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह,अमित सिंह,अमरेश सिंह बबलू,त्रिपुणायक विश्वकर्मा, कन्हैया लाल जायसवाल,सुरेश तिवारी,संजय सिंह आदि रहे।
जन विश्वास यात्रा का इन जगहों पर आज हुआ स्वागत
पैना, बछउर,उसरहा,सोहनाग मोड़,भरथुआ, खुखुंदू,सोनू घाट,महुआनी,बरियारपुर,धुसवा,पथरदेवा, कंचनपुर,रामपुर कारखाना,गायत्री मंदिर देवरिया।
स्वागत में रहे मौजूद
अभयानंद तिवारी,दीनबन्धु सिंह,कन्हैयालाल जायसवाल,प्रमोद सिंह,रामेश्वर पाण्डेय,नागेश पति त्रिपाठी, रमेश सिंह,जीवनपति त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव,दीपक जायसवाल,संजय पाण्डेय,डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, संजय राव,डा. संजीव शुक्ला, अर्चना पाण्डेय,सुरेन्द्र चौरसिया,पवन कुमार मिश्रा, अंगद तिवारी,बलवंत सिंह,अखण्ड सिंह,मुक्तिनाथ तिवारी आदि रहे।



