Breaking News

भाजपा जनविश्वास यात्रा का देवरिया में हुआ जोरदार स्वागत

बरहज, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गयी जन विश्वास यात्रा आज देवरिया जनपद में बरहज विधानसभा के कपरवार से प्रवेश किया।जन विश्वास यात्रा को देवरिया लेकर पहुचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ,सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी,यात्रा प्रभारी सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी,राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद का भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

उमड़ा जन सैलाब
जन विश्वास यात्रा के कपरवार पहुचने पर यात्रा का स्वागत करने के लिये भारी संख्या में लोग रहे।स्वागत करने वाले लोग अपने गले मे भाजपा की पट्टिका ,हाथों में भाजपा का झण्डा और फूल माला के जोरदार नारे बाजी कर रहे थे।

स्वागत में ये रहे मौजूद
जन विश्वास यात्रा का स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप में जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,विधायक सुरेश तिवारी,जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,मीडिया पैनलिस्ट एस.एन. सिंह,संजय सिंह एडवोकेट, राजेश मिश्रा,राम जोखन निषाद,अभयानंद तिवारी,अंगद तिवारी,नरेंद्र मिश्रा, रजनीश उपाध्याय, जितेंन्द्र तिवारी,सुधीर श्रीवास्तव,सतेंद्र मणि, अम्बिकेश पाण्डेय,उग्रसेन राव,जितेंन्द्र सिंह,दीपक मिश्रा शाका, प्रमोद मिश्रा, मुरली मनोहर जायसवाल,नीरज शाही,वेद प्रकाश जायसवाल,तेजबहादुर पाल, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार आदि रहे।

अटल चौराहे पर सभा को किया सम्बोधित
भारतीय जनता पार्टी की मोदी और योगी सरकार ने जनहित में जो काम अब तक किये है,उतने काम सपा, बसपा,कांग्रेस की सरकारें नही कर पायी।गांव,गरीब,किसान,नौजवान सबको ध्यान में रखकर भाजपा की सरकार ने काम किया है।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का प्रधानमंत्री मोदी के मार्गनिर्देशन में मुख्यमंत्री योगी ने जिस तरह काम किया वह पूरे विश्व के लिये मिशाल बना।डबल इंजन की भाजपा सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत गरीबो को बेहतर इलाज की सुविधा दिया ।उज्ज्वला ,जनधन योजना के माध्यम से गरीबो को बैंक खाता दिया तो हर गरीब को गैस कनेक्शन भी देने का काम किया।आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।अमेरिका हो या चीन जहा-जहा प्रधानमंत्री जाते है वहा आज भारत माता की जय के नारे लगते है।

Related Articles

Back to top button