Breaking News

सड़क निर्माण में घालमेल से ग्रामीणों में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

विधायक ने जांच कराकर कार्रवाई का दिया भरोसा

दुद्धी, सोनभद्र– नगर से ग्राम मल्देवा को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग के निर्माण में कार्यदायी संस्था की घालमेल और जेई की गैर जिम्मेदार जवाब से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल की अगुवाई में तहसील पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक हरिराम चेरो को ज्ञापन सौंप सड़क निर्माण में घालमेल रोकने की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने विधायक को बताया कि ठेकेदार मनमानी तरीके से सड़क का निर्माण कर रहा है।

निर्माणाधीन सड़क दुद्धी से मल्देवा बराईडाड़ को जोड़ने वाली रुट पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। ठेकेदार उसे दुरुस्त न करके बीच रास्ते से लवकुश मंदिर की तरफ मोड़ना चाहता है।जिधर का सड़क काफी बेहतर है। इस बाबत ठेकेदार का कहना है कि हमें उसी सड़क को बनाने का टेंडर मिला है। जब कार्य स्वीकृति का पेपर मांगा जाता है तो कहता है कि मेरे पास कोई पेपर नही है। संबंधित जेई से सम्पर्क करने पर वे भी टाल मटोल कर आजकल आने का बहाना बनाते रहे हैं। विधायक श्री चेरो ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं एक्सईएन को लिखता हूं कि टीम गठित करें। जो उसकी जांच करेंगे और नियमानुसार टेंडर की निर्धारित रुट पर मानक के अनुसार काम करवायेंगे।इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेश धुसिया, संत कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button