Breaking News

राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन की इकाईंया भंग बैठक 26 को

भलुअनी देवरिया। राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन की जिला व तहसील इकाईयों को भंग कर दिया गया है। संगठन की एक आवश्यक बैठक दिनांक 26 दिसंबर 21 को समय 11 बजे, दिन – रविवार को सलेमपुर के सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में आहूत की गई है। बैठक में नए वर्ष का सदस्यता का कार्य होगा। जिले व तहसील इकाईयों के गठन पर मंथन होगा। उक्त आशय की जानकारी रा प ऐ के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय व राष्ट्रीय अघ्यक्ष प्रदीप कमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से देते हुए कहा कि रापए को मजबूत करते हुए प्रदेश व देश मे पत्रकारों की आए दिन हो रही उत्पीड़न को गंभीरता पूर्वक लिया हैं। पीड़ित पत्रकारो को न्याय दिलाने के लिए रापए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता एन डी देहाती ने कहा कि देवरिया जनपद में फर्जी पत्रकारों की बड़ी फौज कुछ अन्य संगठन खड़ा किये हैं। यह एक प्रकार का वसूली गैंग है। हमें ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। हमारे संगठन में लोकतांत्रिक सिस्टम चलता है। एक अन्य संगठन का नाम लिए बिना श्री देहाती ने कहा कि जिले में एक संगठन ऐसा भी है जिसके पदाधिकारी बीसों वर्ष से वही लोग रहते हैं , जिससे नए ऊर्जावान युवा पत्रकारों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता है।
रा प ऐ के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सभी साथियों से अपील की है कि सलेमपुर की बैठक में आप सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। नए साथियों को भी रापए से जोड़ने के लिए अपने साथ लेकर आएं।

Related Articles

Back to top button