Breaking News

गल्ला किराना कमेटी का शपथग्रहण 26 को

देवरिया। देवरिया नगर गल्ला किराना कमेटी का शपथग्रहण 26 दिसंबर को बालाजी वाटिका में होगी, जिसके मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक डा०सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी होगे। उक्त जानकारी देते हुए गल्ला किराना कमेटी के अध्यक्ष आकाश मद्धेशिया ने बताया कि 26 दिसंबर को नगर गल्ला किराना कमेटी देवरिया का शपथग्रहण बालाजी वाटिका साकेत नगर में होगी।

मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक डा० सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय प्रताप यादव (पूर्व प्रत्याशी देवरिया सदर), रविन्द्र प्रताप मल्ल (पूर्व विधायक), अलका सिंह (नपाध्यक्ष, देवरिया), भृगुनाथ प्रसाद बरनवाल (संरक्षक जनपद व्यापार मंडल), विजय प्रसाद (संरक्षक जनपद व्यापार मंडल ), शक्ति गुप्ता (जिलाध्यक्ष उ.प्र.व्यापार मंडल), अमित मोदनवाल, प्रेम अग्रवाल, मोहसिन लारी, अरूण बरनवाल, कौशल किशोर मद्धेशिया, मनोज जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, जीवन लाल बरनवाल सहित अन्य लोग रहेगे।आकाश मद्धेशिया ने सभी व्यापारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button