
पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटे जाने के मामले में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
देवरिया (उत्तर प्रदेश)। जनपद के रामपुर कारखाना अंतर्गत शामपुर गांव में पत्रकारों को स्कूल के एक कमरे में बंद करके पीटे जाने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने गंभीरता से लेते हुए जिले भर के पत्रकारों के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र से मुलाकात की और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की ।
उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस यदि इसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नहीं करती है तो अधीक्षक कार्यालय के बाहर संगठन धरना एवं प्रदर्शन करेगा । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने भी देवरिया के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र को इस इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने को कहा है जिससे कि पत्रकारों का रोष समाप्त हो सके और उन्हें न्याय मिल सके।



