Breaking News

मद्धेशिया समाज को आगे ले जाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-विजय कुमार गुप्ता

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा युवा समिति की बैठक अयोध्या में हुई

अयोध्या। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा राष्ट्रीय युवा कार्य समिति कि बैठक विगत 18 दिस़बर को अयोध्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए राष्ट्रीय युवा प्रतिनिधियों के बीच हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व आसाम प्रदेश के दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री विजय कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय मद्धेशिया रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मध्यदेशीय समाज के धरोवर एवं भविष्य है। संगठन और समाज को मजबूत बनाने का दायित्व सभी युवाओं को अपने कंधे पर लेना होगा। देश आगे बढ रहा है। देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की अहम भूमिका होनी चाहिये। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने के लिये युवाओं को आगे बढने और टिकट की दावेदारी के लिये जिस पार्टी से वह चुनाव लड़ना चाहते हैं आगे आकर अपनी अहम भूमिका निभाये।

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय कुमार मद्धेशिया ने कहा कि मद्धेशिया समाज अब जाग गया है। राजनीतिक दलों से अब अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिये युवा आगे आये। इस दौरान राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष खगेश कुमार (सहरसा) एवं शिवानंद गुप्ता (बलिया) युवा मंत्री सरोज गुप्ता (असम), हेमराज (मऊ), मनोज मद्धेशिया (सिवान) सहित कई राष्ट्रीय युवा सदस्य सम्मिलित हुए। साथ ही अन्य प्रादेशिक प्रतिनिधियों में उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अभिषेक गुप्ता प्रदेश युवा महामंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश युवा कार्य समिति एवं लगभग सभी जनपदों से युवा पदाधिकारियों की उपस्थिति इस कार्यक्रम के सफलता में बहुत ही सहायक रही । बिहार से प्रदेश युवा अध्यक्ष चंदन गुप्ता, मनजीत गुप्ता युवा महामंत्री के नेतृत्व में बिहार से लगभग 30 युवाओं कि सहभागिता जिसमें विशेष कर गया जिले के युवाओं का उत्साह देखने को मिला । झारखंड से दो युवा प्रतिनिधियों को अयोध्या पहुचने की सूचना प्राप्त हुई है।

असम से राष्ट्रीय युवा सदस्य जय प्रकाश कानू जी के नेतृत्व में पहली बार तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल युवा समिति के बैठक में उपस्थित रहा । दिल्ली से प्रदेश युवा अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनी उपस्थिति से सभी को प्रभावित किया। महाराष्ट्र से महाराष्ट्र महामंत्री संतोष मद्धेशिया तथा राष्ट्रीय युवा सलाहकार मनोज मद्धेशिया के निर्देशन में महाराष्ट्र से तत्कालीन युवा महामंत्री चंदन राधेश्याम गुप्ता उपस्थित रहे। ईसाई बहुल क्षेत्र नगालैंड से प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं के पी गुप्ता प्रदेश युवा महामंत्री के नेतृत्व में पहली बार तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल किसी राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल हुआ ।

साथ ही मध्य प्रदेश, बंगाल, पंजाब, नेपाल, गुजरात एवं कर्नाटक से भी युवाओं कि उपस्थित के साथ वरिष्ठजनों के रूप में मध्यप्रदेश से प्रांतीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मद्धेशिया, बिहार से प्रदेश अध्यक्ष धन जी, उत्तर प्रदेश से महामंत्री गिरिश मद्धेशिया, महाराष्ट्र से राष्ट्रीय सदस्य शिव कुमार गुप्ता कि उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं नगर आयुक्त शाहजहांपुर कि रही। नगर विधायक ने कहाकि वैश्य समाज को संगठित होने की जरूरत है। राष्ट्रीय युवा बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता द्वारा कुलगुरू बाबा गणिनाथ जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया उसके उपरांत वरिष्ठजनों द्वारा समाज के युवाओं को संगठन के बारे में एवं संगठन के उपयोगिता पर जानकारी दी गई। राष्ट्रीय युवा प्रतिनिधियों के मध्य बड़े ही अनुशासित रुप से राष्ट्रीय युवा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ ।। बैठक कि अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय मद्धेशिया ने किया और संचालन राष्ट्रीय युवा महामंत्री रवि आर्य ने किया।

Related Articles

Back to top button