Breaking News

शिक्षा व संस्कार से आगे बढ़ेगा मद्धेशिया समाज- विजय कुमार

समाज के धरोहर व भविष्य है युवा- प्रो.रामआधार गुप्ता . अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा कुशीनगर जिले का महासम्मेलन हुआ संपन्न .

कुशीनगर। भगवान बुद्ध की धरती कुशीनगर में असम सरकार में दर्जा प्राप्त कैबिनेटमंत्री एवं अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा व संस्कार को आत्मसात करने से ही परिवार व मद्धेशिया समाज आगे बढ़ पाएगा। समाज को आगे बढ़ाने व नयी दिशा देने में शिक्षा व संस्कार बड़े अस्त्र हैं। इसे समझने व आत्मसार करने वाले लोग स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता 19 दिसंबर को कसया में बाबा सन्त गणिनाथ सामाजिक जागृति व उत्थान महाधिवेशन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।

बुद्ध के अंत्‍योदय सिद्धांत को आत्मसार करना जरूरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि गौतम बुद्ध के अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाकर समाज के गरीब व वंचित लोगों के लिए कार्य करने से समाज मजबूत व संगठित होगा। बुद्ध की धरती से यह संदेश देश भर के मध्यदेशीय समाज में जाना चाहिए। समाज व संगठन के अग्रणी लोगों को इसकी जिम्मेदारी उठानी होगी। उन्होंने कहा कि समाज मे प्रेम व समरसता की धारा बहाने के लिए निरंतर कार्य करते रहना होगा। विशेषकर युवाओं पर बुजुर्गों के मौलिक विचारों को नयापन देते हुए समाज को आगे बढ़ाने का कार्य अपने हाथ में लेने की जरूरत है।

समाज व संगठन में आगे बढ़ने के लिए अपनाना होगा एकता और अनुशासन

समाज और संगठन में आगे बढ़ने के लिए एकता, अनुशासन, शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक व आध्यात्मिकता को अपनाना होगा। लोगो को सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना होगा। तभी समाज आगे बढ़कर चुनौतियों का सामना कर पाएगा। विशिष्ट अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा मध्यदेशीय वैश्य समाज सृष्टि का पालनहार है। इस समाज पर देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामआधार गुप्त ने सांगठनिक मजबूती के गुर बताए। उन्होने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को नयी दिशा व पहचान देने के लिये युवाओं को आगे आना चाहिए।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सी पी गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री शीला कान्दू, पूर्व चेयरमैन पिपराइच अनुपमा आर्य ने एकजुटता और पारिवारिक समरसता, शिक्षा, ज्ञान व संस्कार पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष एवं नगरपंचायत बेल्थरा रोड के चेयरमैन दिनेश गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय मद्धेशिया, मध्यप्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, उत्तर प्रदेश महामंत्री गिरीश मद्धेशिया, उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, प्रदेश महिला अध्यक्ष डा. सीमा गुप्ता, चेयरमैन जयप्रकाश मद्धेशिया आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व पूजन से हुआ।

संस्‍कार भारती के कलाकारों ने प्रस्‍तुत किया सांस्‍कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में संस्कार भारती के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कसया के बयोबृद्ध दशरथ प्रसाद मद्धेशिया की अध्यक्षता में संपन्न अधिवेशन में अतिथियों का स्वागत आयोजक मण्डल के अध्यक्ष डा. योगेश कुमार मद्धेशिया, ईओ प्रेमशंकर गुप्त,पूर्व चेयरमैन मुकेश्वर मद्धेशिया, जिलाध्यक्ष दीनबन्धु मद्धेशिया, महामंत्री अजय कुमार अंजय, कार्यक्रम संयोजक प्रभात कुमार, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र मद्धेशिया, जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल मद्धेशिया, उमेश कुमार गुप्त, जिला संरक्षक हरेराम गुप्त, गुलाब मद्धेशिया, चन्केश्वर आदि ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के महिला,पुरुष व युवा उपस्थित रहे।

समाज के मेधावियों का हुआ सम्मान

बाबा सन्त गणिनाथ सामाजिक जागृति व उत्थान महाधिवेशन में मद्धेशिया समाज के जिले भर के मेधावियों का सम्मान भी हुआ। वायुसेना में फ्लाइंग अफसर कुमार सचिन, परमाणु ऊर्जा विभाग में टेक्निकल अफसर चयनित मानस, राज्य पहलवान रुपाली,राजपथ परेड में शामिल प्राची, प्राथमिक शिक्षक राकेश व अरुणिमा, डेंटिस्ट अनामिका, 35 बार रक्तदान कर चुके अंगद, आइआइटी चयनित उत्कर्ष व अंकित, इंटर टापर अनुविता व प्रियांशु, एनसीसी में यूनिवर्सिटी टापर अपूर्वा गुप्त, एमबीबीएस प्रतीप, भाला क्षेपण में स्टेट प्लेयर हिमांशु, शिखा गुप्ता धाविका, रवनीत गुप्ता हाईस्कूल टापर, आइटी मैनेजर शिवांगी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button