Breaking News

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने व जनपद में प्रथम आगमन पर राष्ट्रपति पदक विजेता खिलाड़ी का हुआ स्वागत

देवरिया । पैरा आर्म रेसलर पंजा-कुश्ती के खिलाड़ी सूर्य प्रताप शर्मा के राष्ट्रपति पदक पाने और भाजपा की सदस्यता लेने के बाद प्रथम देवरिया आगमन पर भाजपा नेताओ और भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ ने खरोह से लेकर सुभाष चौक तक जोरदार स्वागत किया।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पैरा अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सूर्य प्रताप शर्मा का खरोह,गौरीबाजार, बैतालपुर,औरा चौरी और सुभाष चौक पर ढोल,नगाड़े तथा फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत पैरा अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सूर्य प्रताप शर्मा ने सुभाष चौक पर स्वागत में उपस्थित लोगों से कहा कि जो प्यार और सम्मान जनपदवासियों ने दिया है,इसका आजीवन ऋणी रहूंगा।मैं जनपदवासियों को भरोसा दिलाता हूँ कि देवरिया का सम्मान कभी कम नही होने दूंगा।मैंने जो अपेक्षा किया था उससे कही बहुत अधिक सम्मान आज देवरिया के लोगो ने मुझे दिया है।

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक गोविन्द चौरसिया ने स्वागत करते हुये कहा कि सूर्य प्रताप शर्मा ने देवरिया को जो गौरव पूरे विश्व मे दिलाया है ,उससे देवरिया की प्रत्येक जनता का सर फर्क से ऊंचा है।हम सभी को अपने जनपद के लाल सूर्य प्रताप शर्मा पर अभिमान है।जिन्होंने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ इच्छा शक्ति से इंसान कुछ भी कर सकता है।हम भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की तरफ से भाजपा की सदस्यता लेने और नेशनल अवार्ड पाने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते है और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। इस दौरान मारकंडेय गिरी,शैलेश शर्मा,अमित मोदनवाल,अम्बिकेश पाण्डेय,सूरज पटेल,तेजबहादुर पाल,सुधीर श्रीवास्तव, अजय वर्मा,राहुल कुमार,कृष्णकान्त उपाध्याय, अजय सेन,बेचन गोंड़,अर्जुन कुमार,पवन दूबे,संजय कुमार,विपिन,चंदन,राममनोहर आदि रहे।

Related Articles

Back to top button