
अमृत महोत्सव समिति के तरफ से भलुअनी में निकाली गयी 151 फीट लंबी तिरंगा यात्रा
भलुअनी, देवरिया। उपनगर भलुअनी में अमृत महोत्सव समिति की तरफ से 151 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में आदर्श शिशु मंदिर व श्री कृष्ण शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं व अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भारत माता के जयकारे लगाते हुए हिस्सा लिया । भलुअनी कस्बे के आदर्श शिशु मंदिर स्कूल के प्रांगण से इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। तिरंगा यात्रा व शोभायात्रा के रथ पर रानी लक्ष्मीबाई व रानी दुर्गावती के साथ उनके पीछे सुसज्जित सेना के रूप में विद्यार्थी आकर्षण का केंद्र बने थे। इसके अलावा रथ पर सवार भारत माता, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद व सुभाष चंद्र बोस की वेशभूषा में बच्चों ने आम जनमानस का मन मोह लिया।
शोभा यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर एवं श्री कृष्ण शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के अलावा आमजन मानस भी शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता व अमर बलिदानियों के जयकारे लगाए जा रहे थे। कस्बे में जगह जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा स्कूल से प्रारंभ होकर कस्बे के मेन चौक होते हुए गांधी चौक से होकर श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हो गई। शिक्षक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व पुलिस प्रशासन सहयोग में लगे थे।
रथयात्रा समाप्ति के बाद श्री कृष्ण शिक्षण संस्थान में विद्या भारती के प्रान्तीय संगठन मंत्री रामेयजी का बौधिक प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी के रण बाकुरों, देश के बलदानियों के सहादत को स्मरण रखने के लिये नयी पीढ़ी के नौजवानों को परिचित कराया । कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश दूबे ने किया। इस दौरान जिलासहचालक यशवंत सिंह, राहुल, वेदप्रकाश, नित्यानंद राय, प्रमोद मिश्रा, मुरली मनोहर जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही, नरेन्द्र मिश्रा, विनोद मद्धेशिया, डाँ.योगेश गुप्ता, बृजमोहन मद्धेशिया, दिनेश गुप्ता, आस्तिक तिवारी, जिलाप्रचारक अखिलेश्वर, संतोष मद्धेशिया, अभिषेक गुप्ता, बालकेश्वर खरवार, सूरज वर्मा, कमलेश मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



