Breaking News

बाल महोत्सव का हुआ आयोजन

करौंदी, भलुअनी। भलुअनी क्षेत्र के करौदी चौराहे के समीप बाबा भगेलू शिक्षण संस्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाल महोत्सव का आयोजन हुआ। शांति सद्भावना मंच के राज्य समन्वयक रामकिशोर चौहान ने आयोजन का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया । बालमहोत्सव में प्रतिभाग कर रहे विद्यायल के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों , टैलेंट भाषण के द्वारा समाज में एकता भाई चारा का संदेश दिया गया । चार्ट पेपर पर चित्र बनाकर छात्राओं द्वारा सर्व समाज को एक साथ मिल जुलकर रहने को आलेखित करने का कार्य किया गया।बालमहोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता, कबड्डी ,दौड़ ,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ,लम्बी कूद ऊची कूद ,वाल विवाद ,आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम के द्वारा छात्राओ में छुपी प्रतिभाओ को आगे लाया जा सके ऐसा प्रयास किया गया । मंच के राज्य समन्वयक श्री चौहान ने कहा कि बालमहोत्सव के द्वारा जितने खेलों का आयोजन किया जाता है ,उससे बच्चों का शारिरिक ,मानसिक विकास होता है । खेलों के माध्यम से आपसी तालमेल, कौमी एकता, भाई चारा कायम रहता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसरेखन यादव ने कहा कि इस तरह आयोजन कर छात्रो के अंदर छिपी हुई प्रतिभावों को विकसित करने का का कार्य करता है। कार्यक्रम में जोनल ट्रेनर भीमकुमार भारती ,दयालू ,माला पटेल, दीप्ति यादव ,गोविंद प्रसाद गुप्ता, विनय ,आदि लोग उपस्थित रहे ।सचालन व्यास सिंह ने किया । बालमहोत्सव में सभी विद्यार्थियों को कापी ,कलम एव भारतीय सविधान में प्रस्तावना ,मौलिक अधिकार ,मूलकर्तब्य ,प्रतियो जागरूकता लाने के लिए वितरण किया गया ।

Related Articles

Back to top button