Breaking News

समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में जुटे कार्यकर्ता-जूही सिंह

भटनी, देवरिया । नगर पंचायत भटनी स्थित बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्रांगण में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं महिला संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सपा नेत्री काजल निषाद रही। इस दौरान अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक रामपुर कारखाना गजाला लारी द्वारा किया गया ।

महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने योगी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, और महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। जनता अब भाजपा के बहकावे में नही आने वाली है। समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गये कार्यो को अपना बताने वाली सरकार बस कुछ महिनों की मेहमान है। उन्होंने जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में साधना सरगम द्वारा गीत के माध्यम से समाजवादी पार्टी की कार्यो को बताया गया। विधानसभा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सचिन यादव द्वारा भी समाजवादी गीत गाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताया गया। सपा नेत्री काजल निषाद ने कहाँ कि जनता किसी के बहकावे में ना जाए आने वाले चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं , मैं जनता जनार्दन से यही अपील करती हूं की साइकिल पर मोहर लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं ।

काजल निषाद ने कहा कि मोदी जी को लाल टोपी से नफरत है, लेकिन यही लाल टोपी अखिलेश सरकार को बनायेगी। इस दौरान पूर्व विधायक गजाला लारी द्वारा महिलाओं को कंबल वितरण भी किया गया। पूर्व विधायक गजाला लारी ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डाँ. दिलीप यादव, पूर्व चेयरमैन भटनी विजय कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य ममता यादव, विजय रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button