
सरकारी केंद्रों पर धान खरीदी न होने से किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर-विजय सिंह गोंड
विंढमगंज क्षेत्र के बैरखड़ में सपा की जन जागरण, जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
दुद्धी,सोनभद्र– समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ग्राम बैरखड़ में जन जागरण, जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय सिंह गोंड ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के आय दोगुनी करने की बात करती है। आप सब ने बताया सरकारी केंद्रों पर धान नहीं खरीदी जा रही है। यह केवल आपके यहां का समस्या नहीं है बल्कि पूरे क्षेत्र व प्रदेश में किसानों के धान नहीं खरीदी जा रही है। बिजली महंगी, डीजल महंगा, खाद महंगा, किसानों को आज महंगाई का सामना करते हुए खेती करनी पड़ रही है और सरकार के इस रवैया से किसान को लागत मूल्य भी नहीं मिल रही है। कई बार सरकारी केंद्र पर दौड़ने के बाद किसान मजबूर होकर बाजार में ओने- पौने दर पर बेचने को मजबूर है।
विशिष्ट अतिथि जुबेर आलम अध्यक्ष विधानसभा दुद्धी व जिला पंचायत सदस्य तथा सूर्यमणि यादव एडवोकेट ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि आज हर ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है, महंगाई से हर वर्ग के लोग कराह रहे हैं। परंतु इस सरकार के कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। नौजवानों की रोजगार देने में सरकार फेल है। जब भी कोई परीक्षा देना होता है तब पहले ही पेपर आउट हो जाता है यह एक सोची समझी साजिश है। नौजवानों को रोजगार ना देने का।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय पाल ग्राम प्रधान बैरखड़ ने किया तथा संचालन श्री बुंदेल चौबे विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से असमुद्दीन अंसारी, कालिका प्रसाद यादव, कलामुद्दीन सिद्धकी, छोटेलाल गौड़, इस्लामुद्दीन पूर्व प्रधान, बीरबल सिंह, अयोध्या गौड़, कलामुद्दीन अंसारी, इंद्रजीत यादव बी.डी.सी, अरुण यादव, अजीज अंसारी राजकुमार यादव, राजू शर्मा, अरविंद कश्यप, महेंद्र भारती, अशोक सिंह गौड़, रामभरोस गौड़, मेराज अहमद, फूलचंद भुइयां, विनोद पाल, रमेश चंद, भीम सिंह गौड़, श्रीमती इनर मनिया देवी, श्रीमती सुमित्रा देवी समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



