
जैविक खेती करके लाभान्वित होंगे किसान- गिरीश चन्द्र तिवारी
बैतालपुर, देवरिया । भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा जनपद के सभी ब्लाकों में किसान भाइयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जैविक खेती पर सम्बोधन का प्रसारण एल इ डी के माध्यम से दिखाया गया। इस अवसर पर बैतालपुर ब्लाक सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि संपूर्ण विश्व में बढ़ती हुई जनसंख्या एक गंभीर समस्या है, बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ भोजन की आपूर्ति के लिए मानव द्वारा खाद्य उत्पादन की होड़ में अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की रासायनिक खादों, जहरीले कीटनाशकों का उपयोग खेत की उर्वरा शक्ति को प्रभावित करता है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति खराब हो जाती है, साथ ही वातावरण प्रदूषित होता है तथा मनुष्य के स्वास्थ्य में गिरावट आती है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैविक खेती पर बल दे रहे है।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि जैविक खाद के उपयोग करने से भूमि की गुणवत्ता में सुधार आता है।
भूमि की जल धारण क्षमता बढ़ती हैं। भूमि से पानी का वाष्पीकरण कम होगा। भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिये ऐतिहासिक कार्य किये है। भाजपा देवरिया के जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में केंद्र और प्रदेश के किसानों की आय दुगुनी करने और कम लागत पर प्राकॄतिक माध्यम से खेती करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पूरे देश के किसानों को सम्बोधित किया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि जैविक खेती से भूमि की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि हो जाती है। सिंचाई अंतराल में वृद्धि होती है। रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होने से लागत में कमी आती है। फसलों की उत्पादकता में वृद्धि। बाज़ार में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ने से किसानों की आय में भी वृद्धि होती है | इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,हरीश त्रिपाठी, कंचन सिंह,बृजेन्द्र कुशवाहा,विवेक मणि त्रिपाठी आदि रहे।
वही देवरिया सदर ब्लाक में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा, भलुअनी ब्लाक में विजय दुबे, काशीपति शुक्ल बरहज में विजयेश्वरी सिंह, अजित कुशवाहा भागलपुर में दीनबन्धु सिंह, रितेश शर्मा, रामपुर कारखाना में श्री निवास मणि त्रिपाठी, रमेश यादव पथरदेवा ब्लाक में सुब्रत शाही, रविन्द्र राय तरकुलवा में मार्कण्डेय तिवारी, दुर्गेश पांडेय, प्रवीण तिवारी देसही देवरिया में अजय शाही, विजय श्रीवास्तव भटनी ब्लाक में अरुण सिंह, योगेश प्रजापति, सुबोध तिवारी, भाटपाररानी में अजय कुमार दुबे, जयनाथ कुशवाहा, हर्षवर्धन पांडेय, सलेमपुर ब्लाक में अभिषेक जायसवाल, शिवराज मणि, अजय दुबे, लार ब्लाक में बृजेश धर दुबे, रजनीकांत सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, जिला मंत्री कंचन सिंह, विजेंदर चौहान, विनय तिवारी ने कार्यक्रमो में विशेष सहयोग किया।



