Business

कारोबारी इकाइयों के लिए भारत-यूएई साझेदारी का लाभ उठाने का समय: पीयूष गोयल

दुबई । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि नेता और सरकारें सिर्फ ढांचा तैयार कर सकते हैं तथा मंच मुहैया करा सकते हैं, लेकिन अंत में यह कारोबारी इकाइयों पर निर्भर करता है कि वे अवसरों का लाभ उठाएं। दो दिन के इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) संस्करण यहां शुरू हो गया।

सम्मेलन में शीर्ष नीति निर्माता और व्यापार जगत के शीर्ष अधिकारी प्रौद्योगिकी नवाचार, क्षेत्रीय साझेदारी के विस्तार, वृद्धि के मोर्चे और जलवायु संबंधी चिंताओं पर चर्चा कर रहे हैं। गोयल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने दुबई में चल रहे एक्सपो-2020 में अवसरों का सृजन होते देखा है। मंत्री ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों पक्षों की कारोबारी इकाइयां इस अवसर का लाभ उठाएंगी और लोगों के स्तर पर आपसी संबंध और मजबूत होने वाला है। उन्होंने कहा, अगला दशक भारत-यूएई संबंधों में एक निर्णायक दशक होने जा रहा है, इसलिए हमें साझेदारी की भावना से काम करना चाहिए और उद्योग, शिक्षा क्षेत्र एवं सरकार सभी को इस दोस्ती के बंधन को मजबूत करने तथा इसे एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक साझेदारी का रूप देने के लिए साझेदारी की इसी भावना से काम करने देना चाहिए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button