Business

सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 17400 के नीचे बंद

मुंबई । सोमवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 317.05 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 59,103.72 के स्तर पर खुला। लेकिन ये तेजी बरकरार नहीं रह सकती और कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूट गया। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ वो कारोबार के अंत तक जारी रहा। अंत में बीएसई का सेंसेक्स 503.25 अंक या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 58,283.42 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 143.05 अंक या 0.82 अंक फिसलकर 17,368.25 के स्तर पर बंद हुआ।

बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एमएंडएम निफ्टी के शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। जबकि टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, विप्रो और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के श्मिशेयर लाभ में रहे हैं। सेक्टरों में निफ्टी आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी नीचे था, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.20 फीसदी ऊपर था।

कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा टूटा

शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर जबरदस्त बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी। दिन के कारोबार के दौरान एक दम से बाजार में गिरावट आई और बीएसई का सेंसेक्स 871 अंक तक टूटकर 58,319 के स्तर पर आ गया था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती तेजी से फिसल कर लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी।

317 अंक बढ़त से खुला था सेंसेक्स

इससे पहले आज शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 317.05 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 59,103.72 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 107.80 अंक या 0.62 फीसदी की उछाल के साथ 17,619.10 अंक पर कारोबार की शुरुआत की थी। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button