Breaking News

जनरल विपिन रावत सहित सभी शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

भलुअनी, देवरिया। स्थानीय उपनगर के शिवमंदिर परिसर मे वृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जनरल बिपिन रावत सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । भारतीय वायु सेना का एम०आई० 17 वी05 हेलीकॉप्टर तमिलनाडू के कुन्नूर के पास क्रैश में देश के पहले सी0डी0एस0 जनरल बिपिन रावत सहित 12 अन्य लोग भी हादसे में शहीद हो गये । सभी को श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी । श्रद्धांजलि सभा में जनरल विपिन रावत को याद करते हुए देश के लिये उनके द्वारा किये गये कार्यो को याद किया गया ।

श्रद्धांजलि सभा में दिनेश गुप्ता, सन्तोष मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, पवन सिंह, बालकेश्वर खरवार, चंदन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, पप्पू वर्मा, अंकूर श्रीवास्तव, गौरव सिंह, सूरज वर्मा, शशिकांत गुप्ता, गुलशन मद्धेशिया, अमन खरवार, सुनील गुप्ता सहित स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी के सदस्य व अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button