
अयोध्या एवं कसया में जुटेगे मध्यदेशीय वैश्य समाज के हजारों लोग- दिनेश गुप्ता
भारत व नेपाल के मध्यदेशीय वैश्य सभा का होगा समागम - विनय मद्धेशिया
भलुअनी, देवरिया। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय मद्धेशिया एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक दिनेश गुप्ता ने कहा कि आगामी 18 दिसंबर को अयोध्या में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय युवा संवाद/ समागम तथा 19 दिसंबर को कुशीनगर के कसया में मध्यदेशीय वैश्य समाज का जिला महासम्मेलन प्रस्तावित है । दोनो सम्मेलनों में हजारों की संख्या में भारत के सभी प्रदेशों व मित्र देश नेपाल से हजारों की संख्या में मध्यदेशीय वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहेगे ।

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय मद्धेशिया व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता जिले में एक वैबाहिक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे । इस दौरान उन्होंने भेटवार्ता में बताया कि पूरे देश व प्रदेश के पूर्वांचल के लगभग 30 जनपदो में संगठन के पदाधिकारी लगातार बैठक करते हुए मद्धेशिया समाज के लोगो को जागरूक करते हुए आगामी अयोध्या व कसया सम्मेलन के लिये निमंत्रण दिया जा रहा है। इन दोनो सम्मेलनों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आसाम प्रदेश के दर्जाप्राप्त कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता आसाम विजय गुप्ता संबोधित करेगे ।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया के पुत्र की सगाई में वर बधू को आशीर्वाद दिया गया । इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. राम आधार गुप्ता (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अ. भा. म. वैश्य सभा), पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामस्वरूप गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री अवधेश गुप्ता, जिला संरक्षक उमाशंकर गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश युवाध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व प्रदेश युवाध्यक्ष मनोज मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन भटनी विजय गुप्ता, सुबाष मद्धेशिया पूर्व चेयरमैन, प्रदेश युवा कार्यसमिति सदस्य सन्तोष मद्धेशिया, कृपानिधान गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष चन्दन मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



