HealthState

महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के 7 नए मामले, अब देश में को कुल 12

मुंबई । भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट `ओमिक्रॉन` के फैलने से लोगों में जहां डर का माहौल है वहीं कई विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की आशंका जताई है। इस बीच `ओमिक्रॉन` का पहला मामला अब चिली में भी आ गया है। इधर भारत में आज दिल्ली सहित महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र में सात और लोगों में कोरोना के नए वैरिएंट में कोरोना की पुष्टि हुई है।

राज्य जन स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। देश में अब तक कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक में दो, गुजरात और दिल्ली में एक-एक ओमिक्रॉन संक्रमित की पहचान हुई है। ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने वालों में एक शख्स पुणे से है, जबकि बाकी छह केस पिंपरी-चिंचवाड़ से सामने आए हैं। बता दें कि इनमें से तीन लोग नाइजीरिया से भारत लौटे थे, जबकि तीन उनके निकटतम लोग हैं, जिनके रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आए हैं और नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है। यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार की ओर से दी गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button