Health

देश में कोरोना वायरस के 27,892 मरीज, अब तक 872 की मौत

नई दिल्ली, । दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। भारत में अब तक कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के अब तक 27,892 मरीज हैं। वहीं, अब तक 872 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से एक बार फिर से मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन को लेकर चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button