HealthNational

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 हजार पार, कोविड-19 से बीते 12 घंटे में 29 मौतें, 922 नए मामले

नई दिल्ली, । भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलो में बुधवार की तुलना में आज थोड़ी कमी देखने को मिली है। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 922 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 29 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 681 पहुंच गया है। कोरोना वायरस के कुल 21393 मामलों में से 16454 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 4258 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक 269 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 6710 हो गई है।

Related Articles

Back to top button