HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 38 हजार नए केस, 478 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,667 नए मामले आए हैं, जबकि 478 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35,746 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,87,673 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,28,322 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,38,088 हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन का आंकड़ा 53.61 करोड़ के पार पहुंच गया है। देश में अब तक 41.68 करोड़ लोगों की वैक्सीन की पहली डोज और 11.93 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। देश में संक्रमण के नए मामलों में आधे से ज्यादा केरल से सामने आए हैं। शुक्रवार को केरल में 20,452 नए केस आए और 114 मरीजों की मौत दर्ज की गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 1.80 लाख है, जो देश के कुल सक्रिय मामलों का 46 फीसदी है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 14.35 फीसदी है। वहीं महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 6,686 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 158 लोगों की मौत हो गई।

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, 23 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button