HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 44 हजार नए मामले, 464 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले चार दिनों से कोरोना के 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि 464 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 41096 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,14,159 है। बता दें कि गुरुवार को 45,001 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह आंकड़ा 7 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में अचानक से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में 16 दिन बाद 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं, जबकि बंगलूरू में एक दिन में अचानक तीन हजार मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.14 लाख है। वहीं, अब तक देश में कुल 49 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

गुरुवार को सबसे ज्यादा 22,040 मामले केरल में आए। वहीं, सबसे ज्यादा 120 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। महाराष्ट्र में नए केस में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। यहां 9,026 केस आए। इससे पहले 20 जुलाई को 9,389 मरीज मिले थे। केरल में गुरुवार को 22,040 लोग संक्रमित पाए गए। 19,478 लोग ठीक हुए और 117 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,328 लोगों की मौत हुई है।

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, 23 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button