HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 30 हजार से कम मामले, 415 मौत

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 दैनिक मामलों में आज भारी कमी देखी गई है। देश में 132 दिन बाद कोविड-19 के 30,000 से कम केस दर्ज किए गए हैं और 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 29,689 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,14,40,951 हो गयी है।

जबकि एक दिन में 415 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोविड-19 से मरने वालों की देश में कुल संख्या 4,21,382 हो गई है। अगर 1 दिन में ठीक होने वाले मरीजों की बात की जाए तो 42,363 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसी के साथ देश में कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की संख्या 3,06,21,469 हो गयी है। अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,98,100 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में 132 दिनों के बाद कोरोना वायरस के नए मामले 30,000 से कम आए हैं।​ रिकवरी रेट बढ़कर 97.39% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.73% है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस को मात देने के लिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। देश के लोग टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 66,03,112 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 44,19,12,395 हो गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 45.73 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.28 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button