UP Live

आधार कार्ड सुधारने के नाम पर हो रहा शोषण, आमजन परेशान

सहज जनसेवा केन्द्रों पर आधार कार्ड सुधार का अधिकार देने की उठी मांग

दुद्धी, सोनभद्र- आधार कार्ड की त्रुटियों को सुधरवाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले इसमें सुधार समेत तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए सभी सहज जनसेवा केन्द्रों पर व्यवस्था दी गई थी। किंतु कुछ समय पूर्व से आधार कार्ड सुधार का अधिकार उनसे वापस लेकर इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) और पोस्टऑफिस को कर दिये जाने से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।

काफी दिनों से पोस्टऑफिस का सिस्टम फेल होने के कारण वहां पर आधार कार्ड का कार्य बन्द चल रहा है। अब इकलौते इंडियन बैंक शाखा में चल रहे आधार कार्ड के कार्य में जरूरतमंदों को तमाम अड़चनों का सामना करना पड़ता है। बैंक का गेट बंद होने से कई कई घंटे लोग धूप में पकते हैं।कभी नेट फेल होने का हवाला देकर दौड़ाया जाता है, तो कभी अन्य बातों का हवाला देकर।

इस बाबत वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अमरनाथ जायसवाल ने कहा कि सरकार की ओर से यह निःशुल्क व्यवस्था लोगों को उपलब्ध कराई गई है।लेकिन इससे जुड़े लोग पचास से सौ रुपये तक सुविधा शुल्क ले रहे हैं।जो गलत है।उन्होंने तहसील मुख्यालय पर सैकड़ो गांव से आधार कार्ड दुरुस्त करने आने वाले गरीब आदिवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन से पूर्व की भांति सहज जनसेवा केन्द्रों पर आधार कार्ड सुधार के अधिकार देने की मांग की है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button