HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 31 हजार नए मामले, 2020 मौत

नई दिल्ली । भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 31 हजार 443 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 118 दिनों में कोरोना के एक दिन में ये सबसे कम नए केस हैं। वहीं इसी अवधि में 2020 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है।
मौतों की संख्या में दरअसल पिछले 24 घंटे में दो हजार से अधिक मौतें इसलिए दर्ज हुई हैं क्योंकि मध्य प्रदेश ने अपने आंकड़ों में कल संशोधन किया था और 1481 मौतों की संख्या और जोड़ी गई थी।

इस नए संशोधन के साथ मध्य प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 10506 हो गई है। इससे पहले रविवार तक ये 9027 थी। महाराष्ट्र और बिहार के बाद मध्य प्रदेश तीसरा ऐसा राज्य है जहां मृतकों की संख्या को संशोधित किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 10 हजार 784 हो गई है। वहीं एक्टिव केस अब साढ़े चार लाख से कम रह गए हैं।

मौजूदा आंकड़े के अनुसार देश में अभी कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 4 लाख 32 हजार 778 है। करीब 109 दिन के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या इतनी कम है। इस बीच देश में करीब 39 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 38 करोड़ 14 लाख 67 हजार 646 लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसमें कल वैक्सीन की 40 लाख 65 हजार 862 डोज दी गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button