HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 37 हजार नए मामले, 724 मौत

नई दिल्ली । देश में महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार थमने लगी है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। देश में बीते 24 घंटे में 37,154 नए मरीज मिले हैं और 724 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 39,649 मरीज कोरोना वायरस को मात देकर अपने घरों को लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई है। वहीं अब तक संक्रमण से 4,08,764 लोगों की जान जा चुकी है। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,759 की कमी दर्ज की गई।

देश में फिलहाल 4,50,899 सक्रिय केस हैं। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को 41,506 नए मरीज मिले और 895 की मौत हुई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.22 फीसदी है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.46 फीसदी हैं और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.59 फीसदी है।

कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश में तेजी कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 12,35,287 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37,73,52,501 पहुंच गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 14,32,343 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक  कुल 43,23,17,813 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button