HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 46 हजार मामले, 853 मौत

1 जुलाई को लगी कोरोना वैक्सीन की 42 लाख डोज़

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम मामले सामने आए हैं, लेकिन अब मौतों का कुल आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया है। कोविड से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 4,00,312 हो गई है। वहीं गुरुवार को कोरोना के 46,617 नए मरीज पाए गए, 853 लोगों की जान गई। जबकि 59,384 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,6374 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.67 हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.01 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.48 फीसदी है।

आज के आंकड़ों को मिलकर देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,04,58,251 हो गई है, वहीं अब तक 2,95,48,302 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,64,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,00,76,232 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,80,026 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,42,51,520 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button