HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 46 हजार मामले, 979 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब हल्की होने लगी है, हालांकि पिछले आठ से दस दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 50 हजार के आसपास बने हुए हैं। इसके अलावा देश में धीरे-धीरे कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले बढ़ने लगे हैं और मौजूदा समय में देश के 12 राज्यों में इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले हैं। हालांकि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट के कई मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 46,148 नए मामले सामने आए।

देश में कोरोना वायरस के 46,148 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,79,331 हो गई है। इसके अलावा 979 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,96,730 हो गई है। 58,578 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,93,09,607 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,72,994 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में रविवार को कोरोनावायरस के लिए 15,70,515 सैंपल टेस्ट किए गए। साथ ही कहा कि रविवार तक कुल 40,63,71,279 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोनावायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.89 फीसदी हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.80 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.94 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,21,268 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,36,63,297 हुआ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button