HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 53 हजार नए मामले, 1422 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है पिछले 88 दिनों बाद आज जो कोरोना संक्रमण के आंकड़े सामने आये हैं वो सबसे कम है। कम हो रहे संक्रमण के मामलों को यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में 60 हजार से कम कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो ताजा रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार पिछले 24 घंटो में देशभर में कोरोना के 53,256 नये मामले सामने आए हैं। इस संक्रमण ने 1422 संक्रमितों की जान ली है।

कोरोन संक्रमण के आंकड़ों की तुलना करे तो यह संक्रमण का आंकड़ा कम है और लगातार इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। कल संक्रमण के 78,190 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। देश में लगातार हो रहे संक्रमण के मामलों की कमी को वैक्सीनेशन की तेज होती रफ्तार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 20 जून तक देशभर में 28 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।

कोरोना संक्रमण के कुल मामले देश में 2,99,35,221 हैं जबकि अबतक 2,88,44,199 लोग को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। आज देश में कुल संक्रमण के मामलों का आंकड़ा देखें तो 7,02,887 एक्टिव केस हमारे सामने हैं। कोरोना संक्रमण से अबतक 3,88,135 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि देश में अब तक कुल 39,24,07,782 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। रविवार को 13,88,699 लोगों की जांच हुई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button