
सूबे को जीरो संक्रमण की ओर ले जाएगा कोरोना कर्फ्यू का नया मॉडल
अब सिर्फ 11 जिलों में 600 से अधिक सक्रिय रोगी आधा दर्जन, जिलों में सक्रिय रोगियों की संख्या 50 से कम
गिरीश पांडेय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित कोरोना कर्फ्यू का नया मॉडल प्रदेश को क्रमशः शून्य संक्रमण की ओर ले जाएगा। अपने जिले को 600 से नीचे सक्रिय रोगियों की मानक संख्या से नीचे ले जाने के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित जिले के लोगों में होने वाली स्वस्थ प्रतिस्पर्धा इसमें मददगार बनेगी।इस बाबत स्थानीय प्रशासन और जनता मे एक स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा होगी। क्योंकि कुछ जिले शून्य संक्रमण की ओर अग्रसर भी हैं।
ऐसा होने भी लगा है एक जून को शाम उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक यूपी के केवल 11 जिले ऐसे हैं जिनमें सक्रिय रोगियों की संख्या 600 से अधिक हैं। ये जिले हैं,मेरठ, लखनऊ,सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर,बरेली, नोएडा,बुलंदशहर और झांसी।
इसके अलावा कौशांबी, हमीरपुर, कानपुर देहात,कासगंज, फतेहपुर, बलरामपुर ऐसे जिले रहे जहा सक्रिय रोगियों की संख्या 50 से नीचे रही। जबसे सीएम योगी ने यह मानक तय किया है तबसे रोज कुछ नए जिले कोरोना कर्फ्यू से छूट वाले मानक में शामिल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गनिर्देशन में उनकी पूरी टीम के समन्वित प्रयास और लोगों के सहयोग से कोरोना पर दो महीने किस तरह लगभग नियंत्रण में है इसकी तस्दीक आज के आंकड़े भी कर रहे हैं।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार
कोविड के नए मामले पीक से करीब 96.2 फीसद घट गए हैं। 24 अप्रैल को 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 38055 केसेज के सापेक्ष दूसरे दिन भी यह घटकर डेढ़ हजार से नीचे (1317) रहे। सक्रिय केस घटकर 32578 आ गए। 30 अप्रैल को आए रिकॉर्ड 310783 केसेज से यह 89.5 फीसद कम है। रिकवरी रेट लगातार सुधरकर 96.9 फीसद हो गई। पॉजिटिविटी रेट .40 फीसद हो गई।
सर्वाधिक सक्रिय केसेज वाले जिले
मेरठ 2552
लखनऊ 2280
सहारनपुर 2043
वाराणसी 1943
गोरखपुर 1539
सबसे कम सक्रिय रोगियों वाले जिले
कौशांबी 17
हमीरपुर 36
कासगंज, कानपुर देहात 40/40
फतेहपुर 44
बलरामपुर 48



