Breaking News

आज जारी होगी 2-डीजी की 10 हजार पाउच वाली दूसरी खेप

नई दिल्ली । कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा 2-डीजी की दूसरी खेप गुरुवार को जारी की जाएगी। यह दवा डीआरडीओ ने विकसित की है और 10 हजार सैशे (पाउच) की दूसरी खेप डॉ. रेड्डीज लैब जारी करेगी। यह जानकारी डीआरडीओ के अधिकारियों ने बुधवार को दी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार का कहना है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गई दवा 2-डीजी कोविड-19 मरीजों के इलाज में बेहद उपयोगी होगी। यह दवाई कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में निर्णायक साबित हो सकती है।

इस दवा के क्लीनिकल परीक्षण के आंकड़ों से यह पता चला है कि देश के दो दर्जन से भी अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में अगस्त महीने तक इसके तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण जारी रहेंगे। बता दें कि इस दवा के परीक्षण में 220 मरीजों को शामिल किया जाएगा।

दवा का तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण जनवरी में शुरू हुआ था जबकि दूसरे चरण का परीक्षण पिछले साल जून से सितंबर के बीच हुआ था जिसमें 110 मरीज शामिल थे। कई विशेषज्ञों का कहना है कि इस दवा का इस्तेमाल कैंसर के रोगियों के इलाज के लिए भी किया जाता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button