HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 2.22 लाख नए मामले, 4454 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के नए मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ मौत के आंकड़े डरा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,22,315 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संंख्या 2 करोड़ 67 लाख 52 हजार 447 हो गई है। इस दौरान 4454 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या 3 लाख 3 हजार 720 पर पहुंच गई है।

अब देश में कोरोना के 27 लाख 20 हजार 716 एक्टिव केस हैं। अच्छी बात यह है कि अब तक देशभर में 2 करोड़ 37 लाख 28 हजार 11 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। यहां तक कि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्‍ट्र में भी संक्रमित मरीजों की संख्‍या अब तेजी से कम हो रही है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 26,672 नए मामले सामने आए।

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान 3 लाख 02 हजार 544 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। इस दौरान 19 लाख 28 हजार 127 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। देश में अभी पॉजिटिविटी रेट 11.53 प्रतिशत है। वहीं पिछले 24 घंटों में 9 लाख 42 हजार 722 लोगों को कोरोना की वैक्सीन देने के बाद देश में अब तक कुल 19 करोड़ 60 लाख 51 हजार 962 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button