UP Live

नोडल अधिकारी संग डीएम ने कोविड व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नगर समेत गांव में जागरूकता के दिये निर्देश

दुद्धी, सोनभद्र- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन के नोडल अधिकारी/श्रमायुक्त मोहम्मद मुस्तफा का काफिला बुधवार को करीब 12 बजे दिन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचा। नोडल अधिकारी ने सीएचसी में मौजूद ब्लड बैंक प्रभारी डॉ प्रकाश चंद जायसवाल व चिकित्साधिकारी डॉ मिथलेश से कोवेड सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लिया। ओपीडी बंद के बावजूद आने वाले मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन गॉवों से मरीजों की आवक कम हो रही है, ऐसे गांवों पर गहन निगरानी रखी जाय। कहीं ऐसा न हो कि अज्ञानता के कारण मरीज स्वास्थ्य केंद्रों पर न आ रहे हों।

दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के निवासियों को शक रहता है कि लॉक डाउन लगा है, अस्पताल बंद होगा, चिकित्सक नही देख रहे हैं, खाली कॅरोना मरीजों को देख जा रहा है, इस प्रकार की तमाम भ्रांतियां फैली हैं। उस गांव में कोवेड जांच की टीम अनिवार्य रूप से भेजी जाय। इसके बाद नगर पंचायत के अधीन वार्ड न. 5 तथा विकास खंड दुद्धी के ग्राम रजखड़ के पंचायत भवन पर नोडल अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश शासन तथा जिलाधिकारी सोनभद्र अभिषेक सिंह के द्वारा निगरानी समिति के कार्य के बारे में जानकारी दी गई ।

बाहर से आने वाले लोगों को चिन्हित करने ,लक्षण वाले व्यक्तियों चेकिंग और दवाई देने तथा बुजुर्गों 60 साल से उम्र के लोगों का विशेष ध्यान करने के लिए बताया गया। साथ ही साथ टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के बावत आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र डॉ नेम सिंह, एडिशनल सीएमओ डॉ वाई प्रसाद, उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश यादव, क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, खंड विकास अधिकारी दुद्धी अनिल कुमार वर्मा, तहसीलदार दुद्धी विकास पांडेय, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व ईओ दुद्धी भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button