कोरोना के बीते 24 घंटों में 386 मामले आए सामने, अब तक 38 की मौत
नई दिल्ली । कोरोना वायरस के कहर के बीच देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1600 पार कर गई है। महाराष्ट्र में बुधवार सुबह 18 और पॉजिटिव मामले सामने आए। इस तरह राज्य में अब तक 320 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इससे पहले बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नए मामलों के सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,397 हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 38 हो गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 386 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक इससे 38 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 132 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
पिछले 12 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 240 नए मामले सामने आए हैं। इससे वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1637 हो गई है। वहीं, इसमें 1466 मामले अभी सक्रिय हैं।



